विद्यालय टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित, फीस माफी

लालगोपालगंज।क्षेत्र के जमील हसन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और अभिभावकों ने भी गर्व व्यक्त किया।
हाईस्कूल परीक्षा में कुनूत फातिमा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तंजीम फातिमा ने 92 प्रतिशत, वहेदा बानो ने 89 प्रतिशत, अंजलि निर्मल ने 85 प्रतिशत तथा राबिया बानो एवं जिकरा फातिमा ने 84-84 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
इंटरमीडिएट परीक्षा में कहकशां बानो ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। खुशी पाल एवं पूजा विश्वकर्मा ने 81-81 प्रतिशत तथा शगुफ्ता बानो और कुदूशिया बानो ने 80-80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। हाईस्कूल के 75 एवं इंटरमीडिएट के 25 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शकील अहमद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने हाईस्कूल की टॉपर कुनूत फातिमा (93%) एवं तंजीम फातिमा (92%) को विशेष पुरस्कार प्रदान किया तथा उनकी कक्षा 11 व 12 की पढ़ाई के लिए शुल्क माफी की घोषणा की।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और प्रधानाचार्य के इस प्रेरणादायक निर्णय के लिए आभार जताया।

One thought on “विद्यालय टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित, फीस माफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *