नीट में AIR 1019 लाकर सलीम ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एम्स ऋषिकेश में मिला एमबीबीएस में प्रवेश

लालगोपालगंज। प्रयाग पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के पूर्व छात्र मोहम्मद सलीम फारूकी ने नीट (यूजी) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 657 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1019 प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता के आधार पर उनका चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।
विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार तिवारी ने छात्र और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सलीम की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
प्रधानाचार्य एफ.आर. हैनवे ने कहा कि मोहम्मद सलीम ने अपने परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह साबित किया है कि निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
विद्यालय परिवार ने मोहम्मद सलीम फारूकी को इस सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से भी उनके संघर्ष और मेहनत से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *