जगदगुरू स्वामी शाडिल्य महराज प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिले
सनातन धर्म को मिल रही है संजीवनी : स्वामी शाडिल्य महराज
प्रयागराज। श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज आज लखनऊ में प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिले। इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वामी शाडिल्य महराज का सम्मान माल्यार्पण और अंगवस्त्रम से करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सनतन धर्म को और समृद्ध करते हुए संत – महात्माओं के नेतृत्व में उसको बहुत आगे तक लें जाना है जिससे कि आदिकाल से चला आ रहा शाश्वत सनातन धर्म को और आगे लें जाना है।
प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि ऋषि – मुनियों ने समाज और देश को सदैव नयी दिशा देते हुए विकास पथ पर लें गये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सनातन संस्कृति और संत – महात्माओं का सदैव सम्मान करते हुए उनको आगे बढाया। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रृंगवेरपुर धाम के विकास को लेकर संकल्पित है। उन्होंने बताया कि श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा तट पर पक्का घाट, पक्की और चौडी सडकें, भगवान श्रीराम और निषादराज पार्क का निर्माण करवाकर उसका सौन्दर्यीकरण करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना श्रीराम पथ वनगमन मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है जो अयोध्या से शुरू होकर श्रृंगवेरपुर से होते हुए चित्रकूट धाम सहित अन्य प्रमुख स्थलों को जोडा जा रहा है इससे भी सनातन धर्म को मजबूती मिलेगी और लोगों में सनातन धर्म से लगाव – जुडाव बढेगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को सबसे अधिक क्षति विपक्ष के लोग पहुंचा रहे है। हजारों वर्ष के बाद श्रीअयोध्या धाम और काशी में भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है लेकिन विपक्ष के लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए दर्शन करने नही जा रहे है, इसी से समझा जा सकता है कि यह लोग समाज, सनातन, प्रदेश और राष्ट्र को लेकर कितने गंभीर है।
श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को आगे बढने, यश बढने और चतुर्दिक उन्नति के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार सनातन धर्म के उत्थान और स्थायित्व को लेकर देश और विदेश में व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है जिससे बडी संख्या में लोग सनातन धर्म से जुड रहे है। उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम को और विकसित करने पर जोर देने की मांग की है।