श्रृंग्वेरपुर धाम में 16 परियोजनाओं का लोकार्पण, 6 का शिलान्यास; तीर्थ विकास को मिली नई रफ्तार
प्रयागराज। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बुधवार को श्रृंग्वेरपुर धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने रामायण मेले के मुख्य मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए भारत की सनातन संस्कृति की वैश्विक पहचान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत आज विश्वभर में सम्मान पा रही है और इसे सुरक्षित व सुदृढ़ रखना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को मजबूत करना आवश्यक है।
मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के शासनकाल में प्रदेश के धार्मिक स्थल व सांस्कृतिक धरोहरें नई पहचान प्राप्त कर रही हैं। “एक समय ऐसा था जब मंदिरों और रामलीला मैदानों की उपेक्षा कर कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनाई जाती थी, लेकिन अब आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।
महाकुंभ के सफल आयोजन का किया उल्लेख
बीते जनवरी–फरवरी के महाकुंभ को याद करते हुए मंत्री ने श्रृंग्वेरपुर धामवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की मनोयोगपूर्वक सेवा ने प्रदेश का नाम वैश्विक स्तर पर चमकाया है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जिन परियोजनाओं की नींव रखी गई है, उनका लोकार्पण भी भाजपा सरकार ही करेगी।

कुल 22 परियोजनाओं को मिली मंजूरी
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय द्वारा 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 6 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिससे धाम के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि कठौआ पुल से श्रृंग्वेरपुर धाम तक सड़क चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का कोष धाम के विकास के लिए पूरी तरह उपलब्ध है और तकनीकी अनुमति मिलते ही शवदाह गृह का निर्माण भी करवाया जाएगा।
एमएलसी और विधायक ने दोहराई प्रतिबद्धता
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी और विधायक पूजा पाल ने धाम के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। कार्यक्रम में संजय द्विवेदी, तुलसीराम सरोज, अमरजीत कुशवाहा, मनोज द्विवेदी, उमेश चंद्र द्विवेदी, सियाराम सरोज और उमेश तिवारी सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Needed the ‘bet88 app download’, so checked out Bet88cashback. Got the app sorted, easy as you like. Good starting point for a flutter. Get your bet88 app download on!
Hey gamers, any thoughts on 9betgames? The interface looks great, but I’m curious about the gameplay and community and all that . Check it out 9betgames.