प्रयागराज जनपद के फाफामऊ थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाने के पास सड़क किनारे खड़ी जब्त चार पहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धू-धू कर कई गाड़ियां जलने लगीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी वाहन पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त कर थाने में खड़े कराए गए थे। थाने परिसर में पर्याप्त स्थान न होने के कारण इन्हें सड़क के उस पार खुले स्थान पर खड़ा किया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक एक वाहन से उठी आग ने पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि, तब तक करीब आधा दर्जन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *