प्रयागराज. शंकरगढ़ में प्रभारी निरीक्षक के पद का दायित्व संभाल रहे यशपाल सिंह को एसीपी प्रोटोकाल की नई जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में एसीपी यशपाल सिंह को एसीपी के पद पर प्रमोट किया गया।

बीते शुक्रवार को पदोन्नत किए गए यशपाल सिंह को पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा एवं पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने संयुक्त रूप से कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

https://hind7news.in/index.php/2025/05/05/sadhu-saint-bharat-pakistan-prayagraj/

दूसरी तरफ, कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से चार इंस्पेक्टर और पांच सब इंस्पेक्टर को नई तैनाती गई है। इसमें इंस्पेक्टर हंडिया नितेंद्र कुमार शुक्ल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक बारा केपद पर  भेजा गया है।

पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक एयरपोर्ट और अनूप सरोज को हंडिया कोतवाली का प्रभार दिया गया है। जबकि थानाध्यक्ष एयरपोर्ट विनय कुमार सिंह को उतरांव का धानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसओ उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी को एसओ कीडगंज, एसओ कीडगंज सुशील कुमार दुबे को एसओ शंकरगढ़, शंकरगढ़ थाना में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह को एसओ बहरिया की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बहरिया के एसओ ब्रजेश सिंह को पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *