लालगोपालगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगोपालगंज कस्बे में एक कोचिंग संचालक पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा को आरोपी कोचिंग संचालक ने कथित रूप से गलत नीयत से छेड़खानी की। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
परिजनों का आरोप है कि आरोपी गलत व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की है।
इस मामले में नवाबगंज पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।