हंसराजपुर बूथ की बीएलओ छाया मिश्रा का डिजिटाइजेशन कार्य़ पूरा

प्रयागराज में मतदाता सूची अद्यतन का उत्कृष्ट कार्य प्रयागराज। विधानसभा क्षेत्र 254 फाफामऊ के बूथ संख्या 65 (प्राथमिक विद्यालय हंसराजपुर) की बीएलओ श्रीमती छाया मिश्रा ने मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। डिजिटाइजेशन कार्य की सफलता पर ERO फाफामऊ ने बीएलओ छाया मिश्रा और सुपरवाइजर रंजीत कुमार पटेल को बधाई दी। […]